मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है। सलमान खान और रवीना टंडन की जोड़ी फिल्मों में बेहद पसंद की जाती रही है।
सलमान अपने रियलिटी शो 'दस का दम' में रवीना टंडन के साथ नजर आने वाले हैं। सलमान और रवीना आखिरी बार फिल्म 'कहीं प्यार न हो जाए' में साथ नजर आये थे। 18 साल बाद एक बार फिर यह जोड़ी साथ नज़र आ सकती हैं।