29 Mar 2024, 06:25:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सिंगर, एक्टर और टेलीविजन होस्ट आदित्य नारायण 31 साल के हो गए हैं। आदित्य के पिता मशहूर सिंगर उदित नारायण हैं। उनकी मां का नाम दीपा नारायण है। आदित्य नारायण उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ काम किया है। 
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने कई फिल्में की हैं।
 
आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने संगीत की दुनिया में कई ऊंचाईयां छुईं लेकिन आदित्य उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए, बल्कि वो तो अक्सर विवादों के चलते ही चर्चा में आए हैं। अक्टूबर 2017 में आदित्य नारायण को रायपुर एयरपोर्ट पर एक एयरलाइन के स्टाफ पर चिल्लाते हुए देखा गया था।  दरअसल, आदित्य नारायण को चेक-इन के दौरान बताया गया कि उनके पास तय सीमा से 40 किलो ज्यादा लगेज है। विवाद इतना बढ़ गया कि आदित्य ने कर्मचारियों को देख लेने तक की धमकी दे डाली। 
 
एयरलाइन प्रबंधन के मुताबिक, आदित्य को अतिरिक्त लगेज के लिए करीब 13 हजार रुपए  देने थे लेकिन वो 10 हजार रुपये देने पर अड़े थे। साल 2011 में आदित्य नारायण को एक लड़की ने थप्पड़ जड़ दिए थे। आदित्य नारायण अपने एक दोस्त के साथ पब में थे। नशे की हालत में आदित्य नारायण ने लड़की से बदतमीजी शुरू कर दी। यही नहीं आदित्य उस लड़की पर गिर भी गए थे, तभी लड़की ने आदित्य नारायण को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »