17 Apr 2024, 01:12:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड फिल्मों के साउंडट्रैक मां विहीन बच्चे जैसा : रहमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2018 4:18PM | Updated Date: Aug 4 2018 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेजॉन प्राइम वीडियो के नए शो 'हारमनी विद ए.आर.रहमान' के साथ आ रहे ऑस्कर-विजेता भारतीय संगीतकार ए.आर.रहमान ने कहा है कि एक फिल्म में कई संगीतकारों की वर्तमान प्रवृत्ति बॉलीवुड फिल्मों के संगीत के प्रभाव को कम करती है।
 
वर्तमान बॉलीवुड संगीत के बारे में पूछे जाने पर 'रोजा' के चर्चित संगीतकार ने यहां संवाददाताओं से कहा, यहां कई अच्छे संगीतकार अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन फिल्म संगीत पर ऊपरी क्षेत्र अजीब स्थिति में चला गया है।
 
मुझे लगता है कि बॉलीवुड फिल्म साउंडट्रैक मां विहीन एक बच्चे जैसा है, जहां एक ही फिल्म में कई संगीतकार होते हैं और सभी एक-एक गीत की धुन तैयार करते हैं। 'हारमनी विद ए.आर.रहमान' अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 15 अगस्त से शुरू होगी। इसमें भारत के चार हिस्सों -महाराष्ट्र, केरल, सिक्किम और मणिपुर- के संगीतकार शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »