19 Apr 2024, 07:51:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ के साथ काम करना सपना पूरे होने जैसा : मौनी राय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2018 1:32PM | Updated Date: Aug 4 2018 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी की जानी मानी अभिनेत्री मौनी राय का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करना सपना पूरे होने जैसा है। मौनी रॉय , इन दिनों करण जौहर निर्मित फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम कर रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन , रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी अहम भूमिकायें है।
 
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ब्रह्मास्त्र में मौनी राय विलेन के रोल में नजर आयेंगी। मौनी राय ने कहा , "फिल्म के बारे में और अपनी भूमिका के बारे में अभी अधिक नहीं बता सकती लेकिन मैं इतना कह सकती हूं कि मैं इस फिल्म में इकलौती मुख्य विलेन हूं। अमिताभ बच्चन के साथ काम करना एक दिव्य सपना जैसे था।
 
मैं उन्हें देखने के लिए बहुत ही उत्साहित थी और मुझे यह पता नहीं होता था कि उनके साथ शॉट पूरा होने के बाद मुझे क्या करना चाहिए। मैं उनके साथ काम करने के बाद खुशी से मर भी सकती हूं। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से आई हुई लड़की को कभी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा, यह मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »