20 Apr 2024, 08:22:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान ने रैंप पर मचाया धमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2018 1:20PM | Updated Date: Aug 4 2018 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट चार्मिंग जोड़ी सलमान और कैटरीना कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रियंका के फिल्म भारत छोड़ने के बाद उनकी जगह सलमान के अपोजिट कैटरीना को साइन किया गया है। सलमान और कैटरीना को अगले साल सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर साथ देखा जा सकेगा। फैंस इस खबर से काफी एक्साइटेड थे। लेकिन उनकी ये खुशी तब दोगुनी हो गई, जब दोनों मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कुटोर 2018 फैशव वीक में शो स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरें।
 
फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा ने अपना इंडो पर्शियन एरा कलेक्शन को प्रदर्शित किया। शो में शो स्टॉपर थे सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी। दोनों के स्टेज पर आते ही लोगों की सीटियों और शोर ने इस बात को सुबूत दे दिया कि उन्हें साथ देखने के लिए लोग कितने एक्साइटेड रहते हैं। 
 
इस दौरान सलमान खान ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आई। वहीं, कैटरीना ओलिव ग्रीन कलर के लहंगे में वाकई बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। दोनों के साथ में स्टेज पर आते ही जैसे समय थम सा गया। सलमान और कैटरीना वाकई साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे थे। आखिर में मनीष मल्होत्रा ने रैंप पर आकर दोनों का साथ दिया और फैशन शो एंड किया। 
 
सलमान और कैटरीना के फैशन वीक की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में आप देखेंकि सलमान और कैटरीना ने अलग-अलग एंट्री मारी और फिर स्टेज पर आकर एक हो गए। दोनों की एंट्री वाकई कमाल थी। यकीन न हो तो आप खुद ही ये वीडियोज देख लीजिए। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »