29 Mar 2024, 15:25:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रोहित ने विक्रम भट्ट के साथ काम करने के लिए 20 साल किया इंतजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2018 12:23PM | Updated Date: Aug 3 2018 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रोहित रॉय बहुत जल्द फिल्म मेकर विक्रम भट्ट के साछ एक वेब सीरीज लेकर आने वाले हैं/ विक्रम भट्ट के साथ काम करने का मौका मिलने पर रोहित काफी खुश हैं।  इस बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि वह इस मौके का इंतजार पिछले 20 सालों से कर रहे थे।  रोहित को वेब सीरिज 'मेमोरीज' में सिद्धार्थ सरीन के अपने किरदार के लिए काफी प्रशंसा मिली है। 
 
रोहित ने कहा, उनके साथ काम करने के लिए मैंने पिछले 20 साल से इंतजार किया है।  जब मैं टीवी कार्यक्रम 'स्वाभिमान' कर रहा था, तब मैं अक्सर उनसे मिलने के लिए जाया करता था।  उस वक्त भट्ट फिल्मों पर काम करते थे। इसके आगे रोहित ने कहा, वेब सीरिज 'मेमोरीज' के साथ दो दशक बाद ऐसा होने से मैं बहुत खुश हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »