29 Mar 2024, 11:05:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्मकार अभिनव सिन्हा ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘ मुल्क ’ का कोई राजनीतिक पक्ष नहीं है। यह आतंकवादी साजिश में उलझे परिवार की कहानी है। निर्देशक ने फिल्म की कहानी में मानवीय पहलुओं को उभारा है। इस फिल्म में रिषि कपूर और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।

सिन्हा ने कहा, ‘‘फिल्म को नेक इरादे से बनाया गया है, वैसे यह राजनीतिक फिल्म नहीं है। यह हर किसी से जुड़ी एक सामाजिक फिल्म है। मैं जानता था कि राजनीतिक पक्ष को नहीं लेना है। मैंने मानवीय पहलू को लिया जो कहीं से भी गलत या विवादास्पद नहीं है।’’ 53 वर्षीय निर्देशक को फिल्म के विषय को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ भी नहीं दबाया है। वास्तव में लोग मुझसे पूछते थे कि आप इस दृश्य या संवाद को लेकर पक्के है? और मैं कहता हूं, ‘मैं हूं।’ आज जब फिल्म को देखता हूं तब नहीं लगता कि कुछ भी गलत किया है।’’ मनोरंजन जगत में आये बदले परिदृश्य के बारे में सिन्हा ने कहा कि अगर किसी को परिणामों के बारे में चिंता करनी है तो कुछ भी सही नहीं है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »