19 Apr 2024, 15:13:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘शब्द नाद’ का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे शंकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2018 3:17PM | Updated Date: Jul 27 2018 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक और गायक शंकर महादेवन 'शब्द नाद' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। 'ब्रीथलेस' के गायक ने बुधवार को ट्विटर पर संगीतकार उस्ताद सुखवंत सिंह के साथ खुद की एक तस्वीर साझा की।
 
इसके साथ उन्होंने लिखा, 'शब्द नाद' नामक प्रतिष्ठित परियोजना का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, मैंने 100 से अधिक कलाकारों के साथ 100 से अधिक शब्द गाए।
 
गुरमत संगीत प्रोजेक्ट 'शब्द नाद' 100 शब्द,100 कलाकारों का प्रोजेक्ट है, जिसके जरिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब की गुरबानी को 31 राग और 31 मिले-जुले रागों में गाया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »