24 Apr 2024, 02:47:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। संजय लीला भंसाली दक्षिण भारतीय फिल्म 'पुलिमुरुगन' का हिंदी रिमेक बनाने जा रहे हैं। यह एक ऐसे लॉरी ड्राइवर की कहानी है जो आदमखोर बाघों का शिकार करता है। फिल्म में एक्शन और एडवेंचर का तालमेल है।
 
भंसाली चाहते थे कि यह फिल्म ऋतिक करें, लेकिन रितिक ने यह फिल्म ठुकरा दी। ऋतिक और भंसाली इसके पहले गुजारिश फिल्म साथ कर चुके हैं। भंसाली एक और फिल्म ऋतिक के साथ करना चाहते थे, लेकिन रितिक ने इस पर पानी फेर दिया। ऋतिक से ना सुनने के बाद अब इस फिल्म को सलमान के साथ बनाने का प्लान कर रहे हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »