29 Mar 2024, 18:40:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भारत-पाक आज भी लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते ही रहेंगे : ऋषि कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2018 11:47AM | Updated Date: Jul 25 2018 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म 'मुल्क' की स्टारकास्ट फिल्म का प्रमोशन करने दिल्ली पहुंची थी जहां सभी सितारों ने समाज में चल रहे बड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा, एक्टर ऋषि कपूर और रजत कपूर ने भी कई सामाजिक मुद्दों से लेकर पॉलिटिकल समस्याओं पर भी अपनी राय रखी। जहां एक तरफ रजत कपूर ने कहा कि ने कहा कि यह कोई हिन्दू या मुसलमान का मामला नहीं है ये तो इंसानियत का मामला है।
 
इंसान को सिर्फ दूसरे इंसान में अच्छाई ढूंढ़नी चाहिए। वहीं ऋषि कपूर भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर बोलते नजर आए। ऋषि कपूर ने कहा कि अमेरिका भी उत्तर कोरिया से बात कर रहा है। समझौते के लिए विचार विमर्श कर रहा है लेकिन भारत-पाकिस्तान अभी भी लड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि भारत-पाकिस्तान पहले भी लड़ रहे थे, आज भी लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते ही रहेंगे। उन्हें आमने सामने बैठकर समझौता करना नहीं आता। उन्होंने दोनों देशों को सलाह देते हुए कहा कि- 'अरे एक दूसरे के साथ बैठो और इस लड़ाई का हल निकालो...। इस एक लड़ाई के चलते कितना कुछ प्रभावित हो रहा है।
 
ऋषि कपूर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ये फिल्म सिर्फ एक परिवार की कहानी है। मुल्क में सिर्फ वहीं दिखाया गया है जो आज के समाज हो रहा है। इन समस्याओं का हल किसी के पास नहीं है। जात-पात की लड़ाई बहुत पहले से चलती आ रही है और आगे भी चलती रहेगी। शायद ही कभी इसमें कोई सुधार हो सके।
 
आज के इस समय में भी लोग इतनी एजुकेशन के बावजूद समुदायों के बारे में सोचते नजर आते हैं। लोगों को जैसा सिखा दिया जाता है वैसा ही वो सोचने लगते हैं। फिल्म के डायरेक्टर और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ एक स्वर मिलाते हुए ऋषि कपूर ने कहा कि मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं के बारे में चर्चा करना ही शर्म की बात है। ये देश में हो रहा है ऐसा सोचते हुए भी डर लगता है। भारत एक ऐसा देश है जहां लोग प्रेम और भाईचारे के साथ रहना जानते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं आपके देश को शर्मसार करती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »