20 Apr 2024, 10:10:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिमन्यु दसानी ने मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 2:05PM | Updated Date: Jul 23 2018 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री भाग्यश्री और हिमालय के बेटे अभिमन्यु दसानी जल्द ही फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड में आगाज करने जा रहे हैं। उन्हें खुशी है कि फिल्म की वजह से उन्हें मार्शल आर्ट सीखने का मौका मिला। वसन बाला निर्देशित फिल्म में अभिमन्यु की जोड़ी राधिका मदान के साथ है। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।
 
'मर्द को दर्द नहीं होता' के लिए उन्होंने आत्मरक्षा करने की तकनीक मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया। अभिमन्यु ने अपने बयान में कहा, मैं अक्षय कुमार सर, जैकी चेन, ब्रूस ली की फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं..मैं खुश हूं कि मेरी पहली फिल्म ने मुझे मेरी बचपन की ख्वाहिश पूरी करने का मौका दिया और मैं अपने किरदार के लिए मार्शल आर्ट्स सीख सका। अभिनेता ने तैराकी, जिम्नास्टिक और योग आदि में भी प्रशिक्षण लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »