29 Mar 2024, 12:38:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘खजाना..’ के इतना सफल होने की उम्मीद नहीं थी : पंकज उधास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 1:36PM | Updated Date: Jul 19 2018 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि 'खजाना-अ फेस्टिवल ऑफ गजल्स' दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय व सफल होगा। 'खजाना..' 17वें संस्करण को बुधवार को लॉन्च करते हुए गजल गायक ने यह बात कही। इसका हिस्सा रेखा भारद्वाज, ऋचा शर्मा, सुदीप बनर्जी भी है और मामे खान का विशेष एक्ट भी हैं। इस मौके पर अनूप जलोटा और तलत अजीज भी मौजूद थे।

'खजाना..' की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में पंकज ने कहा, जैसा कि हम 17वें साल में प्रवेश कर रहे हैं, यह सच में एक खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा, 2000 में शुरू हुए इस कलेक्शन के इतने लंबे समय तक जारी रहने और इतना सफल होने की कभी उम्मीद नहीं की थी। मैं सच में बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं। 'खजाना-अ फेस्टिवल ऑफ गजल्स' का आयोजन 27-28 जुलाई को मुंबई में होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »