20 Apr 2024, 15:43:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पहली बार मेट्रो की यात्रा की और अपने अनुभव को बेहतरीन बताया। अनुपम ने मंगलवार को ट्वीट कर मेट्रो की सवारी की कुछ तस्वीरें साझा की। उन्होंने लिखा, मुंबई के साकी नाका में भयावह ट्रैफिक की बदौलत मैंने पहली बार मेट्रो की सवारी की। अनुभव बेहतरीन रहा। जय हो।
 
अनुपम आगामी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में दिखाई देंगे। यह फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की पुस्तक पर आधारित है। फिल्म में बारू की भूमिका अक्षय खन्ना और दिव्या सेठ, मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका निभा रही हैं। बतौर निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे की यह पहली फिल्म है। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »