18 Apr 2024, 07:10:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शबाना ने उनके नाम से फैलाए जा रहे राष्ट्र विरोधी बयान को नकारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 11:45AM | Updated Date: Jul 16 2018 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री एवं कार्यकर्ता शबाना आजमी ने संतोष भारतीय नाम के एक शख्स द्वारा उनके ऊपर लगाए गए राष्ट्र-विरोधी बयान देने को सिरे से खारिज कर दिया है। संतोष ने एक पोस्ट में आजमी के हवाले से कहा था, भारत अच्छा और महान देश नहीं है क्योंकि यहां मुसलमान खुश नहीं है।
 
शबाना ने कहा, यह सफेद झूठ है, जो मेरे नाम से प्रसारित किया जा रहा है। मैं इसका जोरदार तरीके से खंडन करती हूं। मैं खुद को संतोष भारतीय कहने वाले शख्स को सीधी चुनौती देती हूं कि अगर उसकी पहचान सही है तो वह इसे साबित करे कि यह सब उन्होंने कहा है। शबाना इस बिगड़े माहौल को लोकतंत्र विरोधी के रूप में देखती हैं।
 
उन्होंने कहा, यह एक वर्ग में व्याप्त असुरक्षा को दिखाता है, जो विचारशील आवाज को बोलने वालों को कंलकित करना चाहता हैं। वह झूठ बोलकर और झूठी खबरें फैलाकर हमें चुप कराने का प्रयास कर रहे हैं। वे हमें जनहित से जुड़े मुद्दे पर बोलने से रोकना चाहते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »