20 Apr 2024, 01:54:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'एक दो तीन' के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर जैकलीन, सलमान ने दिया जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 4:55PM | Updated Date: Mar 22 2018 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का मानना है कि जैकलिन फर्नांडिज ने माधुरी दीक्षित के मशहूर गीत 'एक दो तीन' के रीमेक के साथ पूरा न्याय किया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो का लिंक साझा करते हुए सलमान ने लिखा,“मुझे ये गाना बेहद पसंद आया। जैकलीन ने सरोज जी के डांस स्टेप्स पर इस गाने के साथ पूरा न्याय किया है। माधुरी को मैच करना मुश्किल है। मुझे अच्छा लगता है यह देखकर कि जैकलिन और वरूण को हमारे गानों पर डांस करते और हमारे पुराने गानों को जिंदा रखते देखना शानदार है। मुझे गर्व महसूस हो रहा है। एंजॉय करो।”

बता दें कि सलमान ने पिछले साल जारी हुई 'जुड़वा 2' में वरुण धवन की भूमिका को भी सराहा। यह सलमान की 'जुड़वा' का रीमेक है। 'एक दो तीन' का रीमेक आगामी फिल्म 'बागी 2' का हिस्सा है जिसे जैकलिन और प्रतीक बब्बर पर फिल्माया गया है। यह गीत मूल रूप से फिल्म 'तेजाब' में माधुरी पर फिल्माया गया था। इसकी कोरियोग्राफी सरोज खान ने की थी। यूट्यूब पर सोमवार को गीत जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से नकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी। जैकलिन, सलमान के साथ आगामी फिल्म 'रेस 3' में दिखेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »