29 Mar 2024, 04:58:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रीदेवी के घर बाहर लगा फैंस का जमावड़ा, दुबई से लाया जाएगा पार्थिव शरीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 10:24AM | Updated Date: Feb 25 2018 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी  के निधन  से पूरा देश सदमें में हैं। बॉलीवुड अभिनेता से लेकर राजनेता, क्रिकेटर और अन्य क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने उनकी मौत पर शोक जाहिर किया है। श्रीदेवी एक शादी में हिस्सा लेने के लिए दुबई गई थीं। वहां हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद ही मुंबई में श्रीदेवी के घर उनके फैंस का तांता लगना शुरू हो गया है। लोग देर रात से ही श्रीदेवी के घर के बाहर पहुंचकर अफसोस जाहिर कर रहे हैं।
 
श्रीदेवी के साथ शादी में संजय कपूर भी दुबई गए थे. रात 12 बजे संजय दुबई से मुंबई लौट आए, लेकिन मुंबई पहुंचते ही उन्हें श्रीदेवी के निधन की खबर मिली. इस पर उन्होंने फिर से दुबई की फ्लाइट पकड़ ली। फिलहाल श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है। अभी ये जानकारी नहीं आ सकी है कि उनका पार्थिव शरीर मुंबई कब तक लाया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »