20 Apr 2024, 03:15:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की एक्स-वाइफ से मिलीं मल्लिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 11:15AM | Updated Date: Jul 26 2017 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप के साथ मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की। मल्लिका ने उनके साथ एक तस्वीर भी अपने ट्विटर पर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इवाना ट्रंप के साथ बात कर अच्छा लगा. वह बेहतरीन शख्सियत हैं।”
 
इवाना चेक मूल की अमेरिकी महिला कारोबारी औप पूर्व फैशन मॉडल हैं। उन्होंने 1977 में डोनाल्ड ट्रंप से शादी की थी। 1992 में वे एक एक दूसरे से अलग हो गए।
 
मल्लिका को पिछली बार 2015 में आई बॉलीवुड की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में देखा गया था। इसमें उन्होंने नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और ओम पुरी जैसे कलाकारों के साथ काम किया था। 2016 में वे एक चीनी फिल्म 'टाइम रेडर्स' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने सापों की रानी का किरदार निभाया था। हाल ही में उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »