20 Apr 2024, 17:17:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सबसे सफल युवा सितारों में अनुष्का शर्मा का नाम भले ही शुमार हो लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि जिस तरह शाहरुख और सलमान अपने स्टारडम को संभालते हैं वह सोच भी नहीं सकतीं कि ऐसा कभी वह कर सकती हैं।
 
शाहरुख के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का ने आमिर के साथ फिल्म ‘पीके’ और सलमान के साथ ‘सुल्तान’ में अभिनय किया है।
 
अनुष्का ने कहा कि उन्हें अभी सुपर स्टारडम हासिल नहीं हुआ है, लेकिन उनके पास जो कुछ भी है उससे उन्हें डर लगता है। उन्होंने कहा, मैं कई बार स्टारडम के संदर्भ में सोचती हूं और डर जाती हूं।
 
मैंने अभी सलमान, शाहरूख और आमिर की तरह सुपर स्टारडम का अनुभव नहीं किया है, लेकिन यह भी अपनी सोच गड़बड़ कर सकता है, उनके बारे में तो भूल ही जाइए कि उन्हें किसका सामना करना पड़ता होगा। अनुष्का ने बताया, मैं इसे नहीं संभाल सकती। जिस तरह से सलमान, शाहरूख अपने स्टारडम को संभालते हैं वह एक योग्यता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »