19 Apr 2024, 18:37:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मैं इंडस्ट्री के किसी इंसान को डेट करने के लिए तैयार हूं : कृती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2017 10:07AM | Updated Date: Mar 28 2017 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कृति सेनन ने लगातार फिल्मों से लोगों के बीच अपनी जगह बनाए रखी है। लोग उनकी अदाकारी की तारीफ करते हैं और उनके गानों पर जमकर नाचते हैं।
 
जल्द ही वे अपनी दो फिल्मों ‘राबता’ और ‘बरेली की बर्फी’ के साथ लोगों का मनोरंजन करने आ रही हैं। कुछ समय से कृति और सुशांत के रिलेशन की खबरें मीडिया में आ रही थीं।
 
हाल में यह खबरें भी आईं थी कि दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके हैं। इस पर बात करते हुए कृति ने बताया है, आप रिलेशनशिप को प्लान नहीं कर सकते हैं। आप इंसान के साथ या तो जुड़ाव महसूस करते हैं या नहीं।
 
सही बोलूं तो मैं सिंगल हूं, लेकिन मैं इसी इंडस्ट्री के किसी इंसान को डेट करने के लिए तैयार हूं। मेरे बॉयफ्रेंड को मेरे काम को समझना होगा लेकिन जब तक आप इस इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हो तब तक आप इसे आसानी से समझ नहीं सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »