18 Apr 2024, 18:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ट्विटर यूजर्स ने होंठों का बनाया मजाक तो आयशा टाकिया ने दिया करारा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2017 12:00PM | Updated Date: Feb 27 2017 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। इंटरनेट पर वायरल हो रही एक पिक्चर को अफवाह बताते हुए आयशा टाकिया ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अपने कई पिक्चर्स इंटाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए हैं।
 
आयशा की एक फोटो  इंटरनेट पर वायरल हो रही थी जिसमें दावा किया जा रहा था कि आयशा की सर्जरी खराब होने के बाद वो कुछ ऐसी नजर आ रही हैं। आयशा ने भी बिना कोई देर किए ऐसे लोगों को बेबाक जवाब दिया।
 
आयशा ने लिखा, 'हम अभी जो हैं उस पर गर्व करना चाहिए। यह 2017 है। हम किसी को यह अधिकार नहीं देंगे कि वो हमें परेशान करें। मैं खुद से प्यार करती हूं। आपको भी खुद से प्यार करना चाहिए। जैसा बनना चाहते हो, वैसे बनो। जो करना चाहते हो, वो करो।
 
असुरक्षित आत्माओं को अपना कांफिडेंस कम मत करने दीजिए। शानदार बनो और सेल्फी शेमिंग बंद करो।' आयशा ने कहा, 'दूसरे क्या कहते हैं, इसमें मत जाओ। अपनी सोच के मालिक खुद बनो।'
 
आपको बता दें कि हाल ही में आयशा एक इवेंट में शामिल हुई थीं। यहां उनका लुक बदला हुआ था। ये तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया में आई तो आयशा की आलोचना शुरू हो गई। कहा जा रहा है कि आयशा ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई जो गलत हो गई।
 
आयशा ने आलोचकों ने जवाब दिया। आयशा ने लिखा, 'हम लोग ऐसी दुनिया में रह रहे हैं, जहां किसी के बारे में भी राय बनाकर परेशान किया जाता है, इसलिए हमें इस सबसे ऊपर उठना होगा और वही बने रहना होगा, जिस पर हमें गर्व है। खुद को प्यार कीजिए।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »