19 Apr 2024, 16:24:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मॉडल, एक्टिंग और क्रिकेट कमेंट्रेटर रह चुकी मंदिरा बेदी को टीवी क्वीन और फिल्ममेकर एकता कपूर का साथ मिल गया हैं। खबर हैं कि, एक्ट्रेस मंदिरा बेदी जल्द ही नया प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही हैं। जिसमे उनको एकता कपूर का साथ मिला हैं। एकता कपूर ने ही मंदिरा को रोमांटिक वेब सीरीज का हिस्सा बनने का ऑफर दिया है।
 
खबर है कि, हिस्ट्री चैनल के ‘इंडिया डेडलिएस्ट रोड्स’ नामक रिअलिटी शो में नजर आई मंदिरा एकता कपूर के एक नए प्रोजेक्ट से जुड़ने जा रही हैं। बता दें कि जल्द ही एकता कपूर अपने ऑल्ट बालाजी के बैनर के जरिए कई वेब सीरीज लांच करने जा रही हैं। इन्हीं में से एक में मंदिरा बेदी भी नजर आएंगी। खबर है कि यह वेब सीरीज होमोसेक्सुआलिटी पर आधारित है, जिसमें मंदिरा को एक खास किरदार में रखा जाएगा।
 
इस वेब सीरीज में मंदिरा रोमिल और जुग्गुल की प्रेम कहानी के बीच एक मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। मंदिरा, इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं। दरअसल एकता कपूर ने अपनी इस वेब सीरीज के लिए कई बड़े नाम जोड़े हैं। जिसमें उनके सीरियल्स के कई बड़े नाम हैं।
 
बताया जा रहा है कि आने वाले समय में एक कड़ी में राम कपूर और साक्षी तंवर की एक रोमांटिक लव स्टोरी भी दिखाई जाएगी। एकता कपूर बाद में कुछ और वेब सीरीज उतारने का प्लान कर रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »