24 Apr 2024, 03:16:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकआॅन 2’ मैजिक की निरंतर यात्रा है। फरहान अख्तर की फिल्म ‘रॉक आॅन 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म ‘रॉकआॅन’ की सीक्वल है।
 
उन्होंने कहा, रॉकआॅन का सीक्वल होने के कारण यह फिल्म अलग कहानी और मोड़ के साथ पहले के किरदारों के इर्द-गिर्द ही घूमती है। यह संगीत बैंड मैजिक की निरंतर यात्रा है। पहली फिल्म मैजिक बैंड की शुरुआत करने वाले चार लोगों पर केंद्रित थी, लेकिन इस फिल्म में दिखाया गया है कि इसमें युवा संगीतकारों के शामिल होने के बावजूद यह किस प्रकार अपनी यात्रा जारी रखता है।
 
गौरतलब है कि शुजात सौदागर के निर्देशन में बनी ‘रॉक आॅन 2’ में फरहान अख्तर के अलावा अर्जुन रामपाल, श्रद्धा कपूर, पूरब कोहली और प्राची देसाई ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 11 नवंबर को प्रदर्शित होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »