24 Apr 2024, 06:48:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बोल्‍ड तस्‍वीर के साथ सोफिया हयात ने उड़ाया बाबा रामदेव का मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 1:39PM | Updated Date: Sep 26 2016 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रह चुकीं सोफिया हयात को अपने किसी ना किसी बयान और हरकतों के चलते चर्चाओं में रहना काफी पसंद है। यही वजह है कि आए‍ दिन वह अपने बोल्ड फोटोशूट्स या बयानबाजी के चलते खबरों में रहती हैं। 
 
सोफिया हयात सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक बार फिर सोफिया की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर कोई कह नहीं सकता कि सोफिया नन हैं। ये बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट खूब वायरल हो रही हैं। कुछ समय पहले बोल्ड तस्वीरें शेयर करने पर राखी सावंत ने सवाल किया था कि क्या वह अब भी नन हैं? इसका जवाब देते हुए सोफिया ने कहा कि बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हूं। 
 
सोफिया हयात ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, जो मेरे बॉडी दिखाने की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि मैंने बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहने हुए हैं। हमारे ईश्‍वर हमेशा से सुंदर हैं। वास्‍तव में हर औरत महान सृजना है। उन लोगों को अपना दिमाग साफ करना चाहिए, जो तस्‍वीर में कुछ भी देखकर आलोचना कर रहे हैं. औरत देवी है। 
 
सोफिया ने लिखा कि महिला पूरी तरह पवित्र है। जब उसका पीरियड समय शुरू होता है तो उसको पवित्र माना जाता है।  उसका खून पवित्र है। यह प्रजनन शक्ति का प्रतीक है। महिलाएं अपने रक्‍तरसाव को छुपाती हैं और इसको गंदा माना जाता है। अपने आप से पूछिए क्‍यों? यह सिर्फ नकारात्‍मकता, मर्दानेपन और रूढ़िवादी दिमाग के कारण हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »