28 Mar 2024, 16:09:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर सिंह ने पहनें ऐसे कपड़े, देख फैंस ने कहा जोकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 12:10AM | Updated Date: Jan 26 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हमेशा अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते है लेकिन एक ऐसा ही सुपरस्टार है जो अक्सर ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहता है और वह और कोई नहीं बल्कि वन एंड ओनली रणवीर सिंह है। रणवीर सिंह हमेशा अपनी स्टाइल और एटीट्यूड को बड़ी अच्छी तरह से कैर करते हैं लेकिन कई बार इनको सोशल मीडिया पर ट्रॉलर्स का शिकार भी होना पड़ता है। हाल ही में रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर अजीबोगरीब लुक में कैमरे में कैद हुए। बात करें तो हमेशा की तरह रणबीर इस बार भी मजाकिया लुक में दिखे। आप देख सकते हो कि अजीब पेंट और अजीब शर्ट में वह काफी कुल तरीके से पोज देते नजर आये।

लेकिन यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर आप जोरों शोरों से वायरल हो रही है और लोगों ने इनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद कुछ लोगों ने कमेंट किए सुबह उठकर दीपिका के कपड़े पहन लिया तो वहीं कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि यह फैशन नहीं फैशन के नाम पर मजाक है। ऐसा एक बार नहीं हुआ बल्कि कई बार हो चुका है लेकिन अपने फैशन सेंस को हमेशा से ही अजीब रखते हैं कई लोग इनको फॉलो भी करते हैं तो कुछ लोग इनको जोकर भी कहते हैं लेकिन उसका असर कभी रणवीर पर नहीं दिखता। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »