16 Apr 2024, 23:10:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

निर्भया के दरिंदों को चौराहे पर फांसी दी जाए: कंगना रनौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 12:10PM | Updated Date: Jan 23 2020 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत ने निर्भया केस को लेकर कहा कि दरिंदगी करने वाले चारों दोषियों को चुपचाप नहीं, बल्कि सरेआम चौराहे पर फांसी दी जाना चाहिए। इससे आपराधियों के मन में डर बैठेगा और सबक मिलेगा। अपनी फिल्म पंगा के एक प्रमोशन इंवेट पर कंगना से पूछा गया था कि निर्भया के दोषियों को फांसी देने में हो रही देरी पर आप क्या कहेंगी?
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पर अभिनेत्री ने कहा, यह बहुत दुखद है। सोचिए निर्भया के माता-पिता पर क्या गुजर रही होगी? आखिर वे गरीब लोग कब तक हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट करते रहेंगे? यह कैसे समाज है? इन दोषियों को तो भरे चैहारे पर फांसी देना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »