29 Mar 2024, 18:34:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्यार जताना और किसी को सांत्वना देने का सबसे अच्छा तरीका होता है। हाल ही में दुनियाभर में 21 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय हग डे मनाया गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने इस दिन के बेहद खास अंदजा में मनाया, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय हग डे के मौके पर ऋचा चड्ढा ने एक दिलचस्प पहल की कोशिश की। इस पहल के जरिए उन्होंने लोगों में जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक प्रयोग के तौर पर अपने हाथ में साइन बोर्ड लेकर घूमने का फैसला किया और लोगों को 'फ्री हग' करती नजर आईं।
 
साथ ही उन्होंने ऐसा अब हर साल करने का फैसला किया है। अजनबियों को फ्री मैं गले लगाते हुए ऋचा चड्ढा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। वीडियो में ऋचा चड्ढा राह चलते लोगों को गले लगाती हुई नजर आईं। वीडियो में ऋचा अपने हाथों में एक साइन बोर्ड पकड़े दिखाई दीं। इस साइन बोर्ड में 'फ्री हग्स' लिखा हुआ है। जिसके देखते के बाद आते-जाते अजनबी लोग ऋचा चड्ढा के पास आकर उन्हें गले लगाते दिखाई दे रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »