29 Mar 2024, 11:26:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पंगा के बाद राम मंदिर मुद्दे पर इस फिल्म को बनायेंगी कंगना रनौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 12:37AM | Updated Date: Jan 22 2020 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत राम मंदिर मुद्दे पर आधारित फिल्म ‘अयोध्या’ बनाने जा रही है। राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची कंगना ने टॉक शो में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और भारतीय जनता पार्टी सांसद रवि किशन से बातचीत की। कंगना ने बताया कि वह बिहार दूसरी बार आयी है। उन्होंने कहा, मेरे योग गुरु सुरेंद्र नारायण पटना के हैं और उनसे अक्सर बिहार के बारे में सुना है। उन्होंने मणिकर्णिका फिल्म्स के नाम से प्रोडेक्शन हाउस खोला है। वह अब पहली फिल्म अयोध्या प्रोड्यूस करने जा रही हैं। यह फिल्म अयोध्या राम मंदिर मुद्दे पर आधारित है। कंगना ने बताया कि इसके अलावा वह मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य के जीवन पर भी एक फिल्म बनाना चाहती है।

कंगना ने बताया कि वह इन दिनों फिल्म थलायवी में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि फिल्म थलायवी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और अभिनेत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है, जिसमें वह जयललिता की मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म के लिये उन्होंने अपना वजन बढ़ाया है। कंगना की फिल्म पंगा 24 जनवरी को प्रदशित होने जा रही है। अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित फिल्म पंगा में कंगना ने कबड्डी खिलाड़ी का किरदार निभाया है। कंगना ने बताया, ‘‘फिल्म मणिकर्णिका के लिए मैंने तलवारबाजी सीखी थी। अब पंगा के लिए कबड्डी खेली तो इसमें भी मजा आया। पंगा पारिवारिक फिल्म हैं। यह एक परिवार की कहानी है। यह फीलगुड फिल्म है और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »