19 Apr 2024, 22:46:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता सलमान खान का नाम देश से लेकर विदेश तक की लड़कियों के साथ जुड़ता रहा है। वहीं बॉलीवुड में सलामन खान ने कई अभिनेत्रियों की जिदंगी बदल दी। वहीं आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी लाइफ सलमान खान ने बदल दी। 
 
गणेश आचार्य के साथ कुछ समय तक उन्होंने कोरियोग्राफी भी की। वह बैकग्राउंड डांसर के तौर पर सिर्फ पैसों के खातिर काम करती थी। उन्हें हमेशा से ही एक अभिनेत्री बनना था। संघर्ष के दिनों में गणेश आचार्य ने उनसे वादा किया था कि वह उन्हें फिल्मों में लीड रोल के साथ काम दिलाएंगे लेकिन वह काम दिलाने में कामयाब नहीं हुए।
 
गणेश आचार्य से मनमुटाव होने के बाद डेजी शाह की मुलाकात सलमान खान से हुई। सलमान ने डेजी शाह के स्ट्रगल को सुना। वह सलमान खान की मेहरबानी थी कि उन्होंने डेज़ी शाह को 'जय हो' में काम करने का मौका दिया। जय हो के बाद डेजी शाह सारी दुनिया में प्रसिद्ध हो गई, जबकि इससे पहले उन्हें कोई जानता तक नहीं था। अब तक कई फिल्मों में वह काम कर चुकी हैं। वर्तमान में भी वहीं कई प्रोजेक्ट पर व्यस्त हैं सलमान खान की मेहरबानी की बदौलत आज वह एक अच्छी अभिनेत्री हैं।
 
जय हो में अपने किरदार को निभाने के लिए डेजी शाह ने 30 किलो वजन कम किया था। पहले वह 80 से 50 किलो की हुआ करती थी। साहब फिल्मों में काम करके लाखों रुपया कमा रही हैं। वर्तमान में यह अभिनेत्री फिल्म 'सी यू इन द कोर्ट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म एक खास मुद्दे पर बनी है जिसमें यह अभिनेत्री एक महत्वपूर्ण किरदार को अदा करती हुई नजर आएगी। फिल्म सी यू इन द कोर्ट के शूटिंग के सेट पर हाल ही में डेजी शाह नारियल पानी का पीती हुई नजर आई। सड़क किनारे बैठकर नारियल पीती हुई डेजी शाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »