29 Mar 2024, 04:04:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायिका सुनंदा पटनायक का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 7:59PM | Updated Date: Jan 19 2020 8:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। प्रख्यात शास्त्रीय गायिका सुनंदा पटनायक का कोलकाता के निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह 85 वर्ष की थीं। कटक में सात नवंबर 1934 को जन्मी सुपटनायक ने आकाशवाणी से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह उड़यिा के प्रसिद्ध कवि बैकुंठनाथ पटनायक की पुत्री थीं। वह ग्वालियर घराने की शास्त्रीय संगीत की गायिका थी और उन्हें ‘गुरुमां’ के नाम से जाना जाता था। उन्हें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा गया था।
 
उन्हें 1970 और 1971 में ओड़िशा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला और 2012 में राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिला। ओड़िशा से जुड़ी अमेरिकी सोसाइटी ने उन्हें ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित किया था जबकि उत्कल विश्वविद्यालय ने 1999 में साहित्य के डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया था। सुपटनायक की जीवनी पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘निलामधाबा’ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »