मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर और अंकल अनिल कपूर की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह तस्वीर 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'हम पांच' के सेट की है। इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था, जबकि अनिल कपूर का फिल्म में कैमियो रोल था। इस तस्वीर में बोनी कपूर कुर्सी पर बैठे हैं और अनिल कपूर कुर्सी के नीचे हैट लगाकर बैठे हैं। प्रोड्यूर के रूप में 'हम पांच' बोनी कपूर की पहली फिल्म थी। जाह्नवी कपूर ने इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी बनाया है।