29 Mar 2024, 05:59:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री के ट्वीट पर मचा बवाल, यूजर बोला - पुलिस गिरफ्तार करें...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 11:40AM | Updated Date: Jan 16 2020 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कश्मीर घाटी में 2 आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने दविंदर सिंह की पुलवामा हमले में भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट किया, जिस पर बबाल हो गया। 
 
सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर लिखा, 'आतंकवादियों को दिल्ली लाओ। गणतंत्र दिवस पर बम धमाका। सैकड़ों की मौत। मुसलमानों को दोषी ठहराया और निशाना बनाया। क्या यही पटकथा थी?'सिम्री ग्रेवाल के इस ट्वीट के पर एक यूजर ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए अभिनेत्री को हिरासत में लेने की मांग की। वहीं एक और यूजर ने सवाल किया कि क्या उनका परिवार भारत शरणार्थी के रूप में आया था?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »