20 Apr 2024, 07:36:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रेखा करने जा रही हैं ये नया काम, अब यहां अजमायेगी किस्मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2020 1:23PM | Updated Date: Jan 15 2020 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा अब टेलीविजन पर जल्द ही बतौर जज की भूमिका में नजर आएंगी। सदाबहार अभिनेत्री को स्टार प्लस की रियलिटी शो नच बलिए में जज बनने के लिए संपर्क किया गया है। इससे पहले रेखा को झलक दिखला जा में जज बनने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन रेखा ने नकार दिया था।
 
अमिताभ बच्चन ने भी स्टार प्लस से जुड़कर टीवी कैरियर शुरू किया था। शो के निर्माता का मानना है कि रेखा के शो से जुड़ने पर टीआरपी पर सीधा असर पड़ेगा। इस रियलिटी शो को चार साल बाद चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इस साल का संस्करण बड़े स्तर पर है और पहले से कही ज्यादा ग्लैमरस है। इस शो के प्रतियोगी टेलिविजन की दुनिया, फिल्मों और अन्य क्षेत्रों से जुड़े होंगे। चैनल के प्रवक्ता का कहना है शो के प्रतियोगियों के बारे में बात करना जल्दीबाजी होगा। दर्शकों को भी रेखा के नृत्य का लुत्फ मिलेगा जिसे वह कभी-कभी प्रतिभागियों के साथ मंच पर आकर प्रस्तुत करेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »