29 Mar 2024, 02:35:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

5 वें दिन भी 'तानाजी' ने की बंपर कमाई, कलेक्शन पहुंचा इतने करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2020 10:02AM | Updated Date: Jan 15 2020 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। अजय देवगन की तन्हाजी फिल्म की रिलीज को 5 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 10 जनवरी को पूरे भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी और फिल्म की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई है। फिल्म ओम राउत के निर्देशन में बनी है, जबकि फिल्म का बजट 150 करोड़ माना जाता है। फिल्म में सैफ अली खान और काजोल ने अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। इसलिए सहायक भूमिका में शरद केलकर, ल्यूक केनी, अजिंक्य देव और नेहा शर्मा जैसे सितारे हैं।

फिल्म के कलेक्शन की तो पहले दिन फिल्म ने 15.10 करोड़, दूसरे दिन 20.57 करोड़, तीसरे दिन 26.08 करोड़ और चौथे दिन 13.60 करोड़ का कलेक्शन किया । लेकिन पांचवें दिन मकर संक्रांति का फायदा देखने को मिल रहा है । वजह से फिल्म की पांचवे दिन की कमाई की बात करें तो 5 वें दिन फिल्म को ओवरऑल अच्छी ऑक्यूपेंसी रेट मिली है, जिसने 5 वें दिन फिल्म को सर्नीलके अनुसार 15 करोड़ की कमाई की है। वजह से फिल्म की 5 दिन की कुल कमाई लगभग 90.75 करोड़ रही है अजय देवगन की यह फ़िल्म मल्टीप्लेक्स के साथ सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है।

महाराष्ट्र में फ़िल्म को लेकर लोगों में दीवानगी देखी जा रही है। फ़िल्म हिंदी के साथ मराठी भाषा में देशभर में 3800 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है। तानाजी- द अनसंग वॉरियर का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फ़िल्म में शिवाजी महाराज की सेना के सूबेदार तानाजी मालुसरे की कहानी दिखायी गयी है, जिन्होंने सिंहगढ़ के क़िले को मुग़लों के क़ब्ज़े से छुड़ाया था। हालांकि इस भीषण लड़ाई में तानाजी शहीद रहे थे। फ़िल्म में काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई के रोल में हैं, जबकि सैफ़ अली ख़ान ने उदयभान का किरदार निभाया है। अजय देवगन की इस साल यह पहली रिलीज़ फ़िल्म है। पिछले साल आयीं उनकी दे दे प्यार दे और टोटल धमाल बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थीं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »