28 Mar 2024, 14:30:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मंदिर से निकलते ही सारा के पास आया भिखारी, फिर किया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 12:42PM | Updated Date: Jan 14 2020 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री सारा अली खान का एक वीडियो सामने आया है। सारा हाल ही में मुंबई स्थिति एक मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंची थीं और सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ शनिदेव के मंदिर पहुंचीं थीं। इस दौरान सफेद सूट में सारा बेहद खूबसूरत नजर आईं और सारा ने इस दौरान भी मीडिया को जमकर पोज दिए।
 
वहीं मंदिर से निकलने के बाद सारा अपनी कार बैठ रही थीं, लेकिन उसी दौरान एक शख्स उनके पास आया और मदद मांगने लगा। इस दौरान सारा ने जो किया वह लोगों के दिलों को छू गया। जी दरअसल जैसे ही मदद के लिए व्यक्ति आया सारा ने कार के अंदर बैठे अपने करीबी से पैसे मांगकर उस बच्चे को दे दिए। वहीं उसके बाद सारा ने हाथ जोड़कर धन्यवाद भी कहा और सारा की इस वीडियो को इस समय तेजी से वायरल किया जा रहा है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »