18 Apr 2024, 15:45:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कियारा और सिद्धार्थ के प्यार को मिली हरी झंडी, फैंस को जल्द..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 12:35AM | Updated Date: Jan 14 2020 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आए दिन सुर्खियों में छाए हुए है। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब सिद्धार्थ मल्होत्रा मरजांवा में नजर आये थे। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी के साथ ज्‍यादातर नजर आ रहे है। इन दोनों की लव स्टोरी तो काफी समय से चल रही है, लेकिन अब लगता है कि, बॉलीवुड की यह जोड़ी अपने रिश्ते को एक नया नाम देने के लिए तैयार है। तभी तो इन दोनों ने परिवार के साथ अपने रिश्ते को साझा कर लिया है। बताया जा रहा है कि, नए साल के मौके पर कियारा ने अपने घर पर एक डिनर पार्टी का आयोजन किया था।
 
इस डिनर में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ इस डिनर पार्टी में कियारा का परिवार भी मौजूद था। इस फैमिली डिनर डेट पर कियारा और सिद्धार्थ के परिवार ने आपस में बातचीत की है। यहां मजेदार बात यह है कि, इन दोनों के प्यार को परिवार ने अपनी मंजूरी दे दी है। ऐसे में हो सकता है कि, जल्द ही इन दोनों से जुड़ी कोई खुशखबरी फैंस को मिले। बहरहाल, आप सिद्धार्थ और कियारा को संग देखकर कितने उत्साहित हैं कमेंट करके जरूर बताएं।        
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »