29 Mar 2024, 18:13:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग की वजह जलवायु परिवर्तन : परिणीति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 10:05AM | Updated Date: Jan 12 2020 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, जो टूरिज्म आस्ट्रेलियाज की पहली भारतीय एंबेसडर हैं, उन्होंने दक्षिणी आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग को लेकर सभी को सर्तक किया है। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर आस्ट्रेलिया के जानवरों के साथ की अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने सर्तक करते हुए बताया कि यह आग जलवायु परिवर्तन के कारण लगी है और इस क्षेत्र में अब हमें ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

परिणीति ने इसके कैप्शन में लिखा, "मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं कल ही तो इन प्यारे बच्चों से मिली थी। मैं टूरिज्म एंबेसडर होने के नाते कई बार आस्ट्रेलिया गई हूं। वह बहुत ही खूबसूरत देश है और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वहां यह सब हो रहा है। कोई गलती न करें, यह सब जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है। यह हम सब पर है। हमें इसमें अब बहुत सुधार करने जरूरत है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »