28 Mar 2024, 15:46:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सलमान के बड़े फैन है केदार जाधव - गिफ्ट में मिला ये शानदार तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 12:11PM | Updated Date: Jan 11 2020 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ऑलरांडर खिलाड़ी केदार जाधवको हाल ही में अभिनेता सलमान खान ने एक गिफ्ट दिया है जो चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि केदार जाधव का वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। अपने इस वीडियो में केदार ने बताया कि वो अपने घर में क्या-क्या करते हैं और उनकी बेटी के लिए कैसी व्यवस्था कर रखी है। केदार जाधव पुणे के हैं और उनका घर कैसा है और वो किस तरह से रहते हैं। इन सबकी जानकारी उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से दी।
 
आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे टी 20 सीरीज के लिए वो भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी टी 20 मैच पुणे में खेलने जा रही है। इस सीरीज के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है और केदार जाधव इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
 
दरअसल सलमान खान अपनी फिटनेस के लिए खूब जाने जाते हैं। उन्होंने एक एक्सरसाइज मशीन केदार को गिफ्ट किया है जिसके बारे में उन्होंने अपने वीडियो में बताया। इसके अलावा उन्होंने उस मशीन पर एक्सरसाइज करके भी दिखाया।
 
केदार जाधव सलमान खान के बहुत ही जबरा फैन हैं और उनकी नकल भी करते रहते हैं। यही नहीं भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी उन्हें सलमान खान के निकनेम यानी सल्लू के नाम से पुकारते हैं। आप भी इस वीडियो को देखिया और जानिए कि केदार जाधव किस तरह से रहते हैं और उनके घर में क्या-क्या है
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »