24 Apr 2024, 11:17:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

46 साल के हुए मिल्‍खा सिंंह, पत्नी से तलाक के बाद इस अभिनेत्री को कर रहे हैं डेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 12:41AM | Updated Date: Jan 10 2020 2:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर आज 46 साल के हो गए हैं। फरहान अख्तर उन गिने-चुने मल्टी टैलेंटेड स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से बॉलीवुड जगत में एक अलग पहचान बनाई है। फरहान अख्तर की मां का नाम हनी ईरानी है, जोकि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है। फरहान अख्तर की सौतेली मां शबाना आजमी भी बॉलीवुड का एक- मानी एक्ट्रेस हैं।  फरहान अख्तर की एक बहन है-जोया अख्तर जोकि एक निर्देशक और लेखक हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको फरहान की पर्सनल लाइफ के बारे में बता रहे हैं।

 
एक्टर पिछले दो सालों  से अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में रहे हैं। फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। इस कपल की लव-स्टोरी किसी से नहीं छिपी हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें और अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। दोनों साथ में पार्टीज, इवेंट्स और हॉलीडे पर जाते रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि फरहान और शिबानी अपने रिश्ते में एक स्टेप आगे बढ़ना चाहते हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 2020 में शादी करने वाले हैं।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »