28 Mar 2024, 20:47:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जेएनयू परिसर में छात्रसंघ के प्रदर्शन के बीच रविवार शाम नकाबपोशों लोगों ने छात्रों पर हमला बोल दिया। इस विवाद पर बॉलीवुड सितारे भी इस घटना की निंदा करते हुए इसकी घोर आलोचना की है। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपने ट्वीट के जरिए प्रशासन सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है और इस घटना की निंदा की है।
 
ट्विंकल खन्ना ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि भारत, जहां गायों को छात्रों से ज्यादा सुरक्षा प्राप्त है। यह वह देश है जिसने डर में जीने से इनकार कर दिया है। आप हिंसा करके लोगों को दबा नहीं सकते...और ज्यादा विरोध होगा, प्रदर्शन ज्यादा होंगे, सड़कों पर ज्यादा लोग उतरेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »