20 Apr 2024, 08:14:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र ने अपना जन्मदिन नही मनाने की वजह बतायी है। बॉलीवुड में सबसे हैंडसम हीरोज में शुमार धर्मेंद्र का आज जन्मदिन है। धर्मेन्द्र बेशक इस समय फिल्मों से दूर हों लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग में आज भी कोई कमी नहीं आई है। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहते हैं और फैन्स के साथ अपने मन की बातें शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने मुंबई से बाहर लोनावाला में अपना एक शानदार फॉर्महाउस बना रखा है। आजकल वह अपना ज्यादातर समय इसी फॉर्महाउस पर बिताते हैं।
 
धर्मेन्द्र का  कहना है कि अब वह अपना जन्मदिन मनाना पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने इसका कारण भी बताया है। धर्मेंद्र ने कहा, 'मेरी मां बेहद उत्साह और प्यार से मेरा जन्मदिन मनाया करती थीं। वह इस दिन को खास बना देती थीं। वो बेहद प्यार से मेरा बर्थडे मनाती थीं। मेरी मां के गुजर जाने के बाद, अब मुझे वैसा अहसास नहीं होता। मैं अब अपना जन्मदिन मनाना पसंद नहीं करता क्योंकि मेरी मां अब नहीं रहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »