19 Apr 2024, 17:39:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋषि कपूर ने रणबीर का निक नेम नहीं रखने की वजह बताई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 11:30AM | Updated Date: Dec 6 2019 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि उन्हें निक नेम अच्छे नहीं लगते हैं इसलिये उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर का निक नेम नहीं रखा। बॉलीवुड में स्टार्स के निकनेम होना आम बात है। कपूर खानदान में लगभग सभी सितारे अपने असली नाम के साथ निक नेम से भी जाने जाते हैं। करीना कपूर को बेबो और करिश्मा कपूर का निक नेम लोलो है।
 
इसके अलावा ऋषि कपूर को चिंटू के नाम से जाना जाता है। ऋषि ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने निक नेम की तस्वीर लगाई हुई है। वहीं दूसरे ट्वीट में ऋषि कपूर ने लिखा, ऋषि कपूर के नाम पर वापस आने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। पैरेंट्स को अपने बच्चों का निक नेम नहीं रखना चाहिए, मैंने ऐसा कभी नहीं किया। ऋषि कपूर ने कहा कि मुझे निक नेम अच्छे नहीं लगते। माता-पिता को अपने बच्चों को निक नेम नहीं देना चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »