19 Apr 2024, 18:37:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। पंजाब के मशहूर सिंगर हंस राज हंस की मां श्रीमती अजीत कौर का निधन हो गया है और उनके निधन पर उनका पूरा परिवार शोक में है। जी दरअसल वह आज सुबह जालंधर में दुनिया छोड़कर चली गईं हैं। वहीं हंस राज हंस ने इस दुःखभरे समाचार को शेयर करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लिया। वहीं उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा है, 't is very sad to inform that my mother Smt. Ajit kaur mother expired today morning at Jalandhar'
 
बता दें कि हंस राज हंस के छोटे बेटे युवराज हंस अपनी दिवंगत दादी के बहुत करीब थे और बीते अक्टूबर में अंतिम दिवाली, उन्होंने अपने समय की कहानियों को बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था जो आपने देखा ही होगा। उस दौरान शेयर किए गए मनमोहक वीडियो ने सभी को हैरत में डाल दिया था और अब इस समय परिवार सभी निकट और प्रिय लोगों से संवेदना प्राप्त करने में लगा हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »