28 Mar 2024, 15:06:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सनोन और अर्जुन कपूर की कुछ तस्‍वीरें सामने आई है। इस फोटो में वह हवाई अड्डे पर अर्जुन कपूर के साथ टाइटैनिक पोज़ दे रही हैं। कृति आजकल अपनी फ़िल्म पानीपत के प्रमोशन में भी बिजी हैं। ये हिस्ट्रोरिकल ड्रामा फ़िल्म छह दिसंबर को रिलीज़ होगी। इसमें वह सजंय दत्त और अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इसके लिए अर्जुन और कृति दोनों ही पुणे के दौरे पर हैं। इस बीच वे मुबंई एयरपोर्ट पर रुके। जहां दोनों ने अपनी बाहें फैलाकर टाइटैनिक का फेमस पोज़ देने की कोशिक की।
 
एयरस्टैयर पर खेड़े दोनों ही शाहरुख ख़ान के दिलवाले पोज़ को भी ट्राय किया। दरअसल कुछ देर में टाइटैनिक पोज धीरे-धीरे शाहरुख ख़ान की पोज़ में बदल गया। इस फोटो को कृति ने अपने आफ़िशियल सोशल मीडिया अकाउंट से साँझा किया है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा, 'जब आपका टाइटैनिक पोज़ अनजाने में एसआरके पोज में बदल जाए।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »