29 Mar 2024, 20:16:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भरे मंच पर फूट-फूट कर रोने लगी आलिया भट्ट, ये है वजह...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 12:50PM | Updated Date: Dec 2 2019 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की. इस इवेंट में उनके साथ उनकी बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी मौजूद थीं। इस इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी बहन शाहीन के डिप्रेशन और उससे जुड़ी बातों पर चर्चा की। इस दौरान बात करते हुए आलिया इमोशनल हो गईं और रोने लगीं। इस इवेंट को वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त होस्ट कर रहीं थीं। अभी कुछ दिन पहले शाहीन ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए बताया था कि वो 13 साल की उम्र से डिप्रेशन से जूझ रही हैं।
 
शाहीन अपनी इस कहानी को एक किताब का रूप दे चुकी हैं। आलिया ने बताया कि उन्हें इस किताब को पढ़ने के बाद ही आलिया को अहसास हुआ कि उनकी बहन ने क्या कुछ झेला है। उन्होंने रोते हुए कहा कि उन्हें अपनी बहन पर गर्व होने के साथ ही उनकी स्थिति को देखकर दुख भी होता है। उन्होंने कहा कि हमेशा बहन के साथ रहने के बावजूद वो अपनी बहन की फ़ीलिंग्स को उनकी किताब 'I've Never Been (un)Happier' पढ़कर समझ पाईं।
 
आगे आलिया ने कहा कि वो इस मामले में खुद को दोषी मानती हैं क्योंकि जब उनकी बहन को उनकी सबसे ज़्यादा ज़रुरत थी उस वक़्त वो एक अच्छी बहन का फ़र्ज़ नहीं निभा पाईं। बता दें कि आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट, सोनी राजदान और महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। शाहीन इस समय लंदन में पढ़ रही हैं इसलिए आलिया को जब भी वक्त मिलता है तो वो उनसे मिलने के लिए इंग्लैंड चली जाती हैं। आलिया अपनी बहन शाहीन से 5 साल छोटी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »