20 Apr 2024, 21:58:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म दोस्ताना 2 उनकी सुपरहिट फिल्म दोस्ताना से काफी अलग होगी। करण जौहर इन दिनों वर्ष 2008 में प्रदर्शित अपनी सुपरहिट फिल्म दोस्ताना का सीक्वल दोस्ताना 2 बना रहे हैं। दोस्ताना में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। जॉन और अभिषेक ने फिल्म में गे कैरेक्टर प्ले किया था। लोगों द्वारा फिल्म को सराहा गया था। हाल ही में दोस्ताना 2 के पंजाब शेड्यूल की शूटिंग खत्म की गई है।
 
दोस्ताना 2 के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा कि फिल्म एक दोस्ताना से दूसरे दोस्ताना की कहानी है। दोस्ताना साल 2008 में रिलीज हुई थी जबकी दोस्ताना 2 वर्ष 2020 में रिलीज की जाएगी। लोगों को फिल्म में सटीक प्रस्तुति दिखाई जाएगी और इसको ज्यादा से ज्यादा रियलिस्टिक बनाने का प्रयास किया जाएगा। करण ने कहा ,फिल्म में सेक्सुएलिटी के बारे में आॅन प्वाइंट बात की जाएगी और ज्यादा नाटकीय अंदाज में इसे पेश नहीं किया जाएगा। पिछले 12 सालों में गे कैरेक्टर्स को लेकर इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »