29 Mar 2024, 06:36:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अजय ने काजोल से कहा - नींद चुराई मेरी किसने ओ सनम?, मिला ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 11:24AM | Updated Date: Nov 29 2019 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर एक बहुत की खास पोस्‍ट शेयर की है। यह फोटो वर्ष 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्क' से है। आज फिल्म को रिलीज हुए 22 साल पूरे हो गए हैं। फोटो में अजय काजोल के साथ है और अजय देवगन ने काजोल को टैग करते हुए ट्वीट किया-'नींद चुराई मेरी किसने ओ सनम? तूने।' अजय ने #22ईयरऑफइश्क हैशटैग भी लगाया। 
 
वहीं काजोल ने अजय के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। काजोल ने एक फोटो शेयर कर लिखा-'तुम्हारी नींद चुराके, देखो मैं कितने चैन से सोई हूं ।' साथ ही काजोल ने #22ईयरऑफइश्क हैशटैग भी लगाया। 'इश्क' अजय देवगन की बॉलीवुड कैरियर की पहली कॉमेडी फिल्म है। इंदर कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, काजोल, आमिर खान और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »