मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही है। यामी का जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। यामी गौतम ने बॉलीवुड में फिल्म विक्की डोनर से डेब्यू किया था। इस फिल्म में यामी के साथ एक्टर आयुष्मान खुराना भी नजर आए थे। इस साल यामी ने दो फिल्मों (उरी और बाला) में काम किया। इन दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। यामी के साथ काम करने वाले अक्सर ये बताते हैं कि उनको हर बात साफ और सीधे सीधे सुनना पसंद है। हर बात पर उनकी राय होती है और वह अपने विचारों को लेकर भी बहुत सजग रहती हैं।
उनके पास चाय की एक किट जरूर होती है। कहा जाता है कि जब वो विदेश यात्रा पर भी जाती है, तो अपने साथ चाय की एक किट जरुर रखती है, वो चाय के बिना नहीं रह सकती। यामी को पढ़ना, घर को डेकोरेट करना और गाना सुनना काफी पसंद है। यामी बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसिस में से एक है जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई। यामी कई विज्ञापन में नजर आती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस से पहले वो टीवी एक्ट्रेस थी। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स किए, जिनमें 'चांद के पार चलो', 'राजकुमार आर्यन', 'ये प्यार ना होगा कम', 'मीठी छुरी नं 1' जैसे मशहूर सीरियल शामिल है।
इन शो के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। इसके बाद वो फिल्मों में आई। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़, तेलुगू, पंजाबी, मलयालम और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। साल 2012 में यामी गौतम ने बॉलीवुड में आयुष्मान खुराना के साथ 'विक्की डोनर' फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए कई अवॉर्ड शो के लिए नॉमिनेट भी हुई थीं। इसके बाद यामी गौतम ने 2014 में 'एक्शन जैक्सन', 2015 में 'बदलापुर', 2016 में 'सनम रे' और 2017 में 'काबिल' में नजर आईं।
यामी IAS ज्वाइन करना चाहती थीं, लेकिन इसी दौरान 20 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में आने का मन बना लिया और वह मुंबई आ गईं। ये साल यामी के लिए अच्छा रहा है। इस साल पहले वो उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में नजर आईं थीं जो कि हिट रही है। वहीं हाल ही में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर के साथ बाला में दिखीं है औऱ ये फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है।