26 Apr 2024, 01:07:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक्ट्रेस ने फोटोग्राफर के साथ की सगाई, शेयर की ये तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2019 12:24PM | Updated Date: Nov 24 2019 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय अदाकार फ्रीडा पिंटो ने अमेरिकी छायाकार कोरी ट्रैन के साथ सगाई कर ली है। ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की अदाकारा ने कोरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'अब सब समझ आ रहा है। जिंदगी समझ आ रही है, दुनिया समझ आ रही है, पिछले आंसू और जद्दोजहद सब समझ आ रहे हैं, पुराने आशिकों ने ठीक ही कहा है।
 
प्यार में पड़ने के बाद हमें समझ आता है कि हम कहां हैं और कहां जाना चाहते है, इसके मायने समझ आते हैं। फ्रीडा ने लिखा प्रिय! तुम मेरी जिंदगी में आई सबसे खूबसूरत चीज हो। अब तुम कहीं नहीं जाओगे, मैंने तुम्हें दिल में बंद कर लिया है। तहे दिल से प्यार। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे प्रिय मंगेतर। ट्रैन ने भी वहीं तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ' जन्मदिन का इससे अच्छा तोहफा मुझे नहीं मिल सकता था। तुम्हारा।' इससे पहले पिंटो के फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के अपने सह-कलाकार देव पटेल के साथ छह साल तक प्रेम संबंध रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »