25 Apr 2024, 04:05:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

31 साल की एक्ट्रेस को पड़ा दिल का दौरा, लड़ रही मौत से जंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2019 11:23AM | Updated Date: Nov 24 2019 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 'गंदी बात' एडल्ट वेबसीरीज से लोकप्रिय हुई एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ इस वक्त आईसीयू में हैं, उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों से प्राप्त हालिया जानकारी के मुताबिक- निम्न रक्तचाप और गंभीर स्ट्रोक के चलते 31 वर्षीय इस अभिनेत्री को कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। 
 
अस्पताल सूत्रों से प्राप्त हालिया जानकारी के मुताबिक- निम्न रक्तचाप और गंभीर स्ट्रोक के चलते 31 वर्षीय इस अभिनेत्री को कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। डॉक्टर अनुमान लगा रहे हैं कि डॉक्टरी पर्चे (प्रेसक्रिप्शन) में लिखी दवाई और उनके द्वारा सेवन किए गए किसी एनर्जी ड्रिंक के बीच प्रतिकूल प्रतिक्रिया होने की वजह से उनकी यह हालत हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर को मड आइलैंड में एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान वह अचानक बेहोश हो गईं और उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »