25 Apr 2024, 21:43:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादीशुदा अभिनेता को दिल दे चुकी थी ये अभिनेत्री, नाम सुन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 11:38AM | Updated Date: Nov 23 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साउथ अभिनेत्री नयनतारा को कौन नहीं जानता। नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरू में जन्मीं नयनतारा का असली नाम 'डायना मरियम कुरियन' है। जिन्होंने 'मिका नोडिगल', 'कोलाथुर कलाम', 'जय सिम्हा', 'कोको' जैसी फिल्मों से दर्शकों को प्रभावित किया। उन्होंने मलयालम फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। नयनतारा ने अब तक कई मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई की। वह आज सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
 
किसी समय नयनतारा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को डेट कर रही थीं लेकिन कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों को अलग होना पड़ा क्योंकि नयनतारा ने जब कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया तब वो पहले से ही शादी शुदा थे और उनके 3 बेटे भी थे लेकिन फिर भी दोनों कुछ दिन लिव-इन में भी रहे।
 
जब प्रभुदेवा और नयनतारा के प्यार की खबरें प्रभुदेवा की पत्नी को पता चली तो उनकी पत्नी लता ने साल 2010 में फैमिली कोर्ट में पिटीशन लगा दी कि प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। इसी बात पर 16 साल की शादी के बाद प्रभु देवा और उनकी पत्नी में तलाक हो गया। तलाक के बदले प्रभु देवा ने पत्नी को दस लाख रुपये के अलावा प्रॉपर्टी भी दी।
 
तलाक होने के बाद प्रभु देवा से शादी करने के लिए नयनतारा ने अपना धर्म भी बदल लिया और 2011 में हिन्दू धर्म अपना लिया। कुछ समय बाद नयनतारा के मन बदल गया और उन्होंने प्रभु देवा के साथ अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए। हालांकि आज 35 वर्ष की होकर भी नयनतारा कुंवारी हैं ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »